A description of my image rashtriya news खकनार पुलिस की बड़ी सफलता: छात्रावास से लापता दो नाबालिग छात्र 48 घंटे में सकुशल दस्तयाब - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

खकनार पुलिस की बड़ी सफलता: छात्रावास से लापता दो नाबालिग छात्र 48 घंटे में सकुशल दस्तयाब

छात्रावास खकनार से लापता दो नाबालिग छात्रो को 48 घंटे में सकुशल किया दस्तयाब

पुलिस अधीक्षक  आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शेण्डे एवं उप पुलिस अधीक्षक  जयराज सोलंकी के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अपहर्त नाबालिक बालको के मामले में थाना खकनार को बड़ी सफलता मिली है।

घटना का विवरण: दिनांक 22/10/2026 को छात्रावास खकनार में पढ़ने वाले दो नाबालिक बालक छात्रावास से बिना बताए कहीं चले गए हैं। बाद थाना खकनार में अपराध क्रमांक 493/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। थाना प्रभारी खकनार निरीक्षक अभिषेक जाधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए गुमशुदा बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम द्वारा बुरहानपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, खकनार कस्बे और आस-पास के क्षेत्रों में दोनों बच्चों के फोटो दिखाकर लोगों से सघन पूछताछ की गई। 

इसी दौरान आज दिनांक 24/10/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दोनों बच्चे ग्राम तुकईथड़ में देखे गए हैं। मौके पर पहुंचकर आस पडोस मे पुछताछ कर दोनों नाबालिग बालकों को सकुशल दस्तयाब किया गया । बाद दस्तयाबी के नाबालिक बालको को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। 

सराहनीय भूमिका निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि पवन देशमुख, सउनि मनीष मंडलोई, प्रआर सतीश सुर्यवंशी, प्रआर संदीप सिंह सोलंकी, आर. विजेन्द्र देवल्ये, आर. दुर्गेश सायबर सेल, आर. सत्यपाल सायबर सेल, आर शक्ति सायबर सेल।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.