धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियानप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत 26 अक्टूबर तक करें आवेदन
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत 26 अक्टूबर तक करें आवेदन
भारत सरकार के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जनजातीय वर्ग के मत्स्य पालकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित की गयी है।
ईच्छुक एवं पात्र जनजातीय वर्ग के मत्स्य पालक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों जैसे- पहचान पत्र/आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला बुरहानपुर में कार्यालयीन समय के दौरान निर्धारित तिथि तक जमा करा सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। मत्स्य पालन विभाग द्वारा पात्र जनजातीय हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये मत्स्योद्योग कार्यालय जिला बुरहानपुर में संपर्क किया जा सकता है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं