सफाई कर्मचारी को सेवानिवृत्ति होने पर सहायक आयुक्त ने दी विदाई
सफाई कर्मचारी को सेवानिवृत्ति होने पर सहायक आयुक्त ने दी विदाई
बुरहानपुर — नगर निगम के स्वास्थ विभाग में 42 वर्ष लंबे समय तक अपनी निष्ठापूर्ण सेवा देने के बाद सफाई कर्मचारी शिला बाई गोवर्धन तावरे बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा एवं लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल ने शॉल श्रीफल देकर उनका स्वागत सम्मान किया गया । बिदाई समारोह में उपस्थित सहायक आयुक्त वर्मा ने उनके कार्यकाल और शहर की स्वच्छता व्यवस्था में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उनके सुखद, स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं