शिकारपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: केबल वायर चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और औजार जब्त
थाना शिकारपुरा पुलिस ने केबल वायर चोरी के प्रकरण में 03 आरोपीयो को किया गिरफ्तार*
चोरी की केबल वायर एवं वारदात में प्रयुक्त औजार जप्त
थाना शिकारपुरा क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चोरियों पर अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार सेंडे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए अपराध क्रमांक 329/2026, धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी एवं जप्त मशरूका
1.संदीप पिता कडू कोली, उम्र 25 वर्ष, निवासी महल गुराड़ा थाना शिकारपुरा
2.सुखदेव पिता रमेश मोने, उम्र 23 वर्ष, निवासी मदन महल, जबलपुर, हाल निवासी सुभाष चौक, थाना कोतवाली
3.शाहरुख पिता शेख फिरोज, उम्र 25 वर्ष, निवासी आजाद नगर, जिला बुरहानपुर
आरोपियों के कब्जे से चोरी की केबल वायर एवं वारदात में प्रयुक्त औजार जप्त कीमत करीब ₹6,000/- जप्त की गई।
अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अन्य थाना क्षेत्रों में भी केबल वायर चोरी की वारदातों में संलिप्त होना बताया गया है। आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
:उप निरीक्षक जगदीश राठौर, प्रधान आरक्षक गणेश पाटिल, आरक्षक विनोद परिहार एवं आरक्षक दुर्गेश सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं