A description of my image rashtriya news नयाखेड़ा डैम का बैकवाटर सड़क पर, दूधिया–दरियापुर मार्ग बना जोखिम भरा; PWD और ठेकेदार पर उठे सवाल। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नयाखेड़ा डैम का बैकवाटर सड़क पर, दूधिया–दरियापुर मार्ग बना जोखिम भरा; PWD और ठेकेदार पर उठे सवाल।

नयाखेड़ा डैम का बैकवाटर सड़क पर, दूधिया–दरियापुर मार्ग बना जोखिम भरा; PWD और ठेकेदार पर उठे सवाल।

बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में दूधिया–दरियापुर मार्ग पर स्थित नयाखेड़ा डैम का बैकवाटर सड़क पर भर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। 

सड़क पर पानी भरने के कारण दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन चालक जोखिम उठाकर पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार पानी भरे रहने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह स्थिति PWD विभाग की लापरवाही का परिणाम है या फिर सड़क निर्माण एवं जल निकासी व्यवस्था में ठेकेदार की अनदेखी के कारण पैदा हुई है।

ग्रामीणों एवं राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले आवश्यक कदम उठाए जा सकें। यदि समय रहते पानी की निकासी और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय नागरिकों ने PWD विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.