A description of my image rashtriya news निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देशनिगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

बुरहानपुर। नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने आज नगर निगम के एमआईसी हॉल में निगम के सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में शहर में संचालित विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक में पेयजल व्यवस्था, जलप्रदाय, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, सीवरेज, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, राजस्व वसूली, निर्माण कार्यों की प्रगति सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।

आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण 24 घंटे से लेकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।

मानसून को देखते हुए जलभराव एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान

आयुक्त ने मानसून के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नालियों एवं जल निकासी व्यवस्था की नियमित सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई तथा सड़क मरम्मत से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए। दैनिक साफ-सफाई व्यवस्था को भी प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया।

स्वच्छता एवं अतिक्रमण पर कार्रवाई

शहर की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही अवैध अतिक्रमण एवं जर्जर निर्माणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निगम के इंजीनियरों को निर्देशित किया गया कि शहर में खाली प्लॉटों पर कचरा जमा न होने दिया जाए। खाली प्लॉटों में कचरा डालने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसी प्रकार बिना अनुमति अथवा नियमों के विपरीत भवन निर्माण पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश

निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संपत्ति कर, जलकर एवं अन्य करों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी टैक्स मोहर्रिरों को GIS सर्वे कार्य पूर्ण होने की जानकारी देते हुए बताया गया कि इससे संपत्तियों का बेहतर आकलन एवं कर निर्धारण संभव होगा तथा राजस्व वसूली को प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। बैठक में यह भी बताया गया कि जलकर की नई राशि लागू हो गई है, जिसके अनुसार वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निगम की आय बढ़ाने के लिए राजस्व के सभी स्रोतों पर विशेष ध्यान दिया जाए और लंबित करों एवं अन्य भुगतानों की वसूली में तेजी लाई जाए।

विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर जोर

शहर के प्रमुख चौराहों के उन्नयन, सड़क निर्माण, मरम्मत एवं अन्य बुनियादी ढांचा विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो तथा संबंधित अधिकारी नियमित रूप से कार्यों का निरीक्षण करें।

आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, कार्यालय अधीक्षक श्री संदीप तिवारी, राजस्व अधिकारी श्री शशिकांत पवित्रे, निगम सचिव श्री संजय शाह, सहायक यंत्री श्री अशोक पाटिल, श्री गोपाल महाजन, उप स्वास्थ्य अधिकारी श्री गणेश पाटिल सहित सभी इंजीनियर्स, टैक्स मोहर्रिर एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.