A description of my image rashtriya news मंडी बोर्ड कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संयुक्त मोर्चा की अपर संचालक वित्त से अहम मुलाकात - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मंडी बोर्ड कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संयुक्त मोर्चा की अपर संचालक वित्त से अहम मुलाकात

मंडी बोर्ड के अपर संचालक वित्त से संयुक्त मोर्चा की मुलाकात, पेंशन सहित कर्मचारी हितों पर हुई चर्चा
भोपाल। मध्यप्रदेश मंडी बोर्ड में नवपदस्थ अपर संचालक वित्त श्री अमन पास्टोर्नजी से संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड, भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से मंडी बोर्ड के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेंशन तथा अन्य लंबित सेवानिवृत्ति लाभ जल्द उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके हक के लाभ समय पर मिलना जरूरी है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान कर्मचारियों से संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। अपर संचालक वित्त श्री अमन पास्टोर्नजी ने कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक रुख रखते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित, सदानंद जी, मोहन कीर्तन सहित मोर्चा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने अपर संचालक वित्त का स्वागत करते हुए कर्मचारी हितों में सकारात्मक सहयोग की उम्मीद जताई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.