निम्बोला मार्ग एवं नेपानगर क्षेत्र में की गयी वाहनों की जांच 4 वाहनों से 29 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला। क्राइम
निम्बोला मार्ग एवं नेपानगर क्षेत्र में की गयी वाहनों की जांच
4 वाहनों से 29 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला।
बुरहानपु- कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में जिले में यातायात एवं परिवहन नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की सघन जांच का अभियान निरंतर जारी है।
इसी कड़ी में आज परिवहन, पुलिस एवं होमगार्ड विभाग द्वारा संयुक्त रूप से निम्बोला मार्ग एवं नेपानगर क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान लगभग 55 श्रमिकों से भरे वाहन के मालिक एवं चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं नेपानगर में 2 ऑटो एवं ‘‘भारत सरकार’’ लिखी बोलेरो वाहन जब्त किए गए। इसके साथ ही यात्री बसों की भी जांच की गई।
अभियान के तहत 4 वाहनों से लगभग 29 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। जांच दल में आरटीओ श्री राजेश गुप्ता, परिवहन निरीक्षण श्री पंकज जैन सहित अन्य शामिल रहे।
जिले में वाहन जांच का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं