A description of my image rashtriya news गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक एवं विश्वप्रसिद्ध बहुभाषी गायिका सुचेता सतीश, जो 155 से अधिक भाषाओं में गायन के लिए जानी जाती हैं, - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक एवं विश्वप्रसिद्ध बहुभाषी गायिका सुचेता सतीश, जो 155 से अधिक भाषाओं में गायन के लिए जानी जाती हैं,

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक एवं विश्वप्रसिद्ध बहुभाषी गायिका सुचेता सतीश, जो 155 से अधिक भाषाओं में गायन के लिए जानी जाती हैं, 

15 अगस्त 2026 को मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष स्वतंत्रता दिवस संगीत समारोह में प्रस्तुति दी । ‘


वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में आठ भाषाओं में अपनी विशेष प्रस्तुति दी अपने इस दौरान सुचेता सतीश भारत के राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की आठ भाषाओं में एक विशेष बहुभाषी प्रस्तुति का भी प्रस्तुतिकरण किया जो "वंदे मातरम्" के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में समर्पित है। "वंदे मातरम् बियॉन्ड बॉर्डर्स" शीर्षक से प्रस्तुत यह अनूठी संगीत पहल भारत की अद्भुत भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाने के साथ-साथ एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के शाश्वत संदेश को विभिन्न भाषाओं और सीमाओं से परे पहुँचाने का प्रयास है। 


इस गीत का औपचारिक विमोचन मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश चौकसे के करकमलों द्वारा किया गया। सुचेता सतीश की असाधारण बहुभाषी संगीत यात्रा की सराहना माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी की जा चुकी है। 


15 अगस्त 2026 को सुचेता सतीश मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में ए मेरे वतन के लोगों जैसे अत्यंत लोकप्रिय देशभक्ति गीत और विद्यार्थियों की पसंद जो जिस भाषा बोली में सुनना चाहते थे उनके अनुसार ही गीतों की प्रस्तुति देना जो अपने आप में एक अद्वितीय प्रतिभा थी।


 सुचेता सतीश की बुरहानपुर यात्रा ने इस स्वतंत्रता दिवस को खूबसूरत यादगार के साथ प्रेरणादायक और अविस्मरणीय बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.