जीजामाता पॉलीटेक्निक में सीधे प्रवेश का अंतिम मौका: 14 अगस्त तक बढ़ें तकनीक की ओर
तकनीक की ओर बढ़े, पॉलीटेक्निक चले
सीधे प्रवेश पाने का अंतिम अवसर 14 अगस्त।
बुरहानपुर- शहर के जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सत्र 2026-27 में 10 वीं के आधार पर तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एवं 12 वीं के आधार पर (विषयानुसार) डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में महाविद्यालय में संचालित रिक्त सीटो पर सीएलसी कॉलेज लेवल काउंसलिंग से प्रवेश पाने का अंतिम सुनहरा अवसर है।
महाविद्यालय प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 14 अगस्त रहेगी। प्रवेश हेतु 13 अगस्त से 14 अगस्त अपरान्ह 12ः30 बजे तक पंजीयन किया जाएगा। प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 14 अगस्त सायं 6ः30 बजे तक है।

महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी तथा ट्रैवल एंड टूरिज्म की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। 10 वीं के आधार पर प्रथम वर्ष तथा 12 वीं के आधार पर द्वितीय वर्ष में 12 अगस्त को प्रातः 10ः30 बजे से सायं 6ः30 बजे तक प्रवेश दिया जायेगा।
महाविद्यालय प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 14 अगस्त रहेगी। प्रवेश हेतु 13 अगस्त से 14 अगस्त अपरान्ह 12ः30 बजे तक पंजीयन किया जाएगा। प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 14 अगस्त सायं 6ः30 बजे तक है।
अधिक जानकारी के लिए जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बुरहानपुर में संपर्क कर सकते हैं।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं