A description of my image rashtriya news भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात, VB-GRAMG योजना को मिला मजबूत समर्थन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात, VB-GRAMG योजना को मिला मजबूत समर्थन

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan से लोक प्रिय नेपानगर विधायक मंजू दादू ने सौजन्य भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की गई।

 मुलाकात के दौरान कृषि, ग्रामीण विकास, किसानों के हित और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने वाले विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत संवाद हुआ।

इस अवसर पर VB-GRAMG योजना के उद्देश्य, संभावनाओं और ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और किसानों के सशक्तिकरण के लिए ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण साबित होंगे।

बैठक का माहौल बेहद सकारात्मक रहा, जिसमें भविष्य में विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने तथा ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग और समन्वय पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मुलाकात को ग्रामीण विकास और किसान हितों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

"किसानों की समृद्धि, गांवों का विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।"

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.