खून की कमी पर युवा कांग्रेस बनी जीवनदायिनी, जिला अस्पताल में सामूहिक रक्तदान कर बचाई कई जिंदगियों की उम्मीद"
खून की कमी पर युवा कांग्रेस बनी जीवनदायिनी, जिला अस्पताल में सामूहिक रक्तदान कर बचाई कई जिंदगियों की उम्मीद"
जिला अध्यक्ष अर्जुन श्याम जंगाले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, समाजसेवा का दिया प्रेरणादायी संदेश।
बुरहानपुर। जिला अस्पताल में ब्लड की कमी की सूचना मिलते ही युवा कांग्रेस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तत्काल सामूहिक रक्तदान अभियान चलाया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्जुन श्याम जंगाले के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
रक्तदान अभियान के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना हर नागरिक का कर्तव्य है।
इस अवसर पर अनिल काकड़े, शिवा जंगाले, अभिषेक जंगाले, राहुल डागौर, हेमंत चावरे, हाफिज पठान, सत्तार तड़वी, समीर लाला, रवि महाजन, तैयब तड़वी, रोहित जाधव, सुनील सिरतूरे, प्रफुल्ल लहासे सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्जुन श्याम जंगाले ने कहा कि जब भी अस्पताल में रक्त की कमी होगी, युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जरूरतमंद मरीजों के लिए हमेशा तैयार रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे समय-समय पर रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने का संकल्प लें।
इस मानवीय पहल की अस्पताल प्रशासन एवं उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित होते हैं।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं