A description of my image rashtriya news 31 जुलाई को बुरहानपुर के कई क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, मेंटेनेंस कार्य के चलते शटडाउन। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

31 जुलाई को बुरहानपुर के कई क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, मेंटेनेंस कार्य के चलते शटडाउन।

31 जुलाई को बुरहानपुर के कई क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, मेंटेनेंस कार्य के चलते शटडाउन।
33/11 केवी उद्योगनगर उपकेंद्र के रिनोवेशन कार्य के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित रहेगा विद्युत सप्लाई।
बुरहानपुर 
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहर संभाग बुरहानपुर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 33/11 केवी उद्योगनगर उपकेंद्र पर रिनोवेशन कार्य किए जाने के कारण 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान 11 केवी मोमिनपुरा, कालाबाग, एक्सप्रेस, महिंद्रा तथा हमीदपुरा प्रथम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्रों में पोद्दार वाली डी.पी., रोशन साइजिंग, गणपति नाका थाना क्षेत्र, मोमिनपुरा, टेढ़ी इमली, बड़ी मजार, लोहारमंडी, तिब्बिया कॉलेज, कमल प्रोसेस, गीता प्रोसेस, कालाबाग, सेंट टेरेसा स्कूल, नीलकमल प्रोसेस, बुरहानपुर क्लॉथ वर्ल्ड, राजेश इंडस्ट्रीज, कैलाशपति टेक्सटाइल्स, महिंद्रा साइजिंग, हनुमान उद्योग, उद्योग नगर स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयाँ, गाडिया एवं लखोटिया टेक्सटाइल्स, जमालपुरा, बाजा फैक्ट्री, अंजनी प्रोसेस, सुपर साइजिंग, सलामत नगर, उपासना टेक्सटाइल्स, डी.एल.-16 डी.पी., लक्ष्मण सोनाजी, बीटी प्रोसेस सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार शटडाउन की अवधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.