A description of my image rashtriya news एक पेड़ मां के नाम का महाअभियान: घाघरला में लगेंगे 1000 से अधिक फलदार पौधे, सांसद- विधायक सहित प्रशासन होगा शामिल। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

एक पेड़ मां के नाम का महाअभियान: घाघरला में लगेंगे 1000 से अधिक फलदार पौधे, सांसद- विधायक सहित प्रशासन होगा शामिल।

एक पेड़ मां के नाम का महाअभियान: घाघरला में लगेंगे 1000 से अधिक फलदार पौधे, सांसद- विधायक सहित प्रशासन होगा शामिल।

घाघरला से गूंजेगा हरियाली का संदेश, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में होगा 1000+ पौधों का महावृक्षारोपण।

बुरहानपुर,पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बुरहानपुर जिले के ग्राम घाघरला में सोमवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत एक हजार से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।

इस आयोजन में खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, युवा नेता गजेंद्र पाटिल, कलेक्टर हर्ष सिंह, वन विभाग के अधिकारी, प्रशासनिक अमला तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होकर पौधारोपण करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत घाघरला के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना और लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है।
देशभर में चल रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत नागरिकों से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया जा रहा है। इस अभियान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सक्रिय रूप से भाग लेकर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे चुके हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस हरित अभियान को सफल बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.