A description of my image rashtriya news खड़कोद में विश्व हिंदू परिषद का तीन दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रारंभ। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

खड़कोद में विश्व हिंदू परिषद का तीन दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रारंभ।

विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता विकास वर्ग ब्रह्मपुर जिले के श्री कन्हैया कुंज मैरेज गार्डन खड़कोद में हुआ आयोजित
कार्यकर्ता विकास वर्ग 26,27,28 जून तक रहेगा
ब्रह्मपुर ,, विश्व हिंदू परिषद खंडवा विभाग का कार्यकर्ता विकास वर्ग श्री कन्हैया कुंज मैरेज गार्डन खड़कोद में आयोजित किया गया है। सर्व प्रथम श्री राम दरबार , भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

मंच पर मालवा प्रांत सह संयोजक श्री यश जी बच्चानी,विभाग संगठन मंत्री श्री वासु देव जी पांड्या,विभाग मंत्री श्री निलेश जी महाजन,जिला अध्यक्ष श्री प्रेम जी पटेल रहे।

 जिसमें तीन दिवसीय वर्ग के आज प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में 250 के मालवा प्रांत के बजरंग सहसंयोजक यश जी बच्चानी द्वारा अपने बौद्धिक में कार्यकर्ताओं के बताया कि जब विश्व हिंदू परिषद की स्थापना श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुम्बई के सांदीपनी आश्रम में हुई।जब से आज तक विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल द्वारा लगातार समाज जागरण,धर्म प्रचार प्रसार,मठ मंदिरों की रक्षा ,सुरक्षा , गो माता की रक्षा, लव जेहाद से बहनों की सुरक्षा ,लैंड जेहाद, धर्मांतरण आदि विषयों पर लगातार संगठन द्वारा कार्य किया जा रहा है,विश्व हिंदू परिषद आज पूरे विश्व में कार्य कर रहा है।


संगठन के माध्यम से लगातार देश वापी आंदोलन भी किए गए, और सफलता भी मिली जिसमें सब से बड़े आंदोलन में राम मंदिर आंदोलन,राम जानकी आंदोलन, भोजशाला आंदोलन आदि है।
जानकारी दिनेश राठौड़ प्रचार प्रसार प्रमुख ने दी

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.