A description of my image rashtriya news इंदौर-इच्छापुर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्राला और बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, एक गंभीर घायल। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

इंदौर-इच्छापुर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्राला और बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, एक गंभीर घायल।

इंदौर-इच्छापुर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्राला और बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, एक गंभीर घायल।

झाझर फाटे के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, 112 की टीम ने घायल को पहुंचाया जिला अस्पताल
बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर फोरलेन मार्ग पर स्थित झाझर फाटे के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राला और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस मृतक और घायल की पहचान करने तथा दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए फोरलेन मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.