R राष्ट्रीय न्यूज की खबर का बड़ा असर! घाघरला में खराब राशन की शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन।
ग्राम घाघरला में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर उठे विवाद के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया। खराब और बदबूदार चावल की खबर प्रमुखता से सामने आने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे संबंधित अधिकारी गिरीश नागपुरे जांच के लिए गांव पहुंचे।
जांच के दौरान अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर उनके कथन दर्ज किए। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि राशन में दिए गए चावल की गुणवत्ता बेहद खराब थी, जिसमें बदबू और खराब दाने पाए गए थे।
मौके पर जांच करते हुए अधिकारी गिरीश नागपुरे ने स्वयं स्वीकार किया कि चावल खराब आए थे और उन्हें वापस कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद राशन वितरण व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव के लोगों ने कहा कि यदि मीडिया इस मुद्दे को नहीं उठाता तो शायद उनकी आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक नहीं पहुंचती।
ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में गरीबों को गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जाए। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है और गांव में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं