कोतवाली और शिकारपुरा थानों को मिले नए कप्तान,अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी! नवागत थाना प्रभारियों को CSP गौरव पाटिल ने दिए अहम निर्देश
बुरहानपुर
नवागत थाना प्रभारी कोतवाली एवं शिकारपुरा द्वारा जॉइनिंग उपरांत नगर पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट।
नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
कोतवाली थाना प्रभारी नीता देअरवाल शिकारपुर थाना प्रभारी होंगे संदीप चौरसिया
अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही एवं जनता की शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने, आगामी त्योहारों के लिए तैयारी करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।
दिनांक 07.05.2026 को नवागत थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती नीता देअरवाल एवं थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री संदीप चौरसिया द्वारा जॉइनिंग उपरांत नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल से की शिष्टाचार भेंट की गई। नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के पूर्व पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया।
साथ ही लंबित अपराध, चालान,लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान, खात्मा, खारजी, मामलों का त्वरित निराकरण करने। समन्स, वारंट की तामिली समय सीमा में करने, सीसीटीएनएस पर रिकॉर्ड अपडेट रखने ,हाई कोर्ट प्रकरणों को प्राथमिकता, यातायात प्रबंधन हेतु बैंक एवं सराफा चेकिंग, कानून व्यवस्था बनाए रखने ,आगामी त्योहारों के लिए तैयारी करने सहित विभिन्न बिंदुओं के संबंध में बताया गया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं