A description of my image rashtriya news स्वच्छता के लिए उतरे युवा: मां पोहरा देवी संस्था ने चलाया प्रेरणादायी अभियान,घाघरला में युवाओं ने पेश की मिसाल — - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

स्वच्छता के लिए उतरे युवा: मां पोहरा देवी संस्था ने चलाया प्रेरणादायी अभियान,घाघरला में युवाओं ने पेश की मिसाल —

ग्रामीणों के लिए बना स्वच्छता का संदेश: घाघरला में युवाओं ने साफ की वर्षों पुरानी गंदगी।

बुरहानपुर। जिले की ग्राम पंचायत घाघरला में मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया गया। 

संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गांव में जानवरों के लिए बनाए गए हौज (कुंडी) की साफ-सफाई कर उसे स्वच्छ बनाया। बताया गया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से हौज की सफाई नहीं हुई थी, जिसके कारण उसमें कचरा, पत्थर, पन्नियां और गंदगी जमा हो गई थी।
संस्था के सदस्यों ने श्रमदान कर हौज को पूरी तरह साफ किया, जिससे अब जानवरों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा। 

अभियान के दौरान संस्था के उपाध्यक्ष राहुल राठौड़ ने कहा कि जिस प्रकार इंसानों को स्वच्छ पानी की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार जानवरों को भी साफ और शुद्ध पानी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में जल स्रोतों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

वहीं पवन राठौड़ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेकर संस्था लगातार समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास साफ-सफाई रखें और पन्नी जैसी प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुओं का उपयोग कम करें।
इस स्वच्छता अभियान में संस्था के योगेश राठौड़, पवन राठौड़, सुरेश राठौड़, इंदल सिंह राठौड़, शिवा राठौड़, विकास राठौड़, हरिओम राठौड़, गोपाल चौहान,सोनू पवार सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.