A description of my image rashtriya news बंगाल–असम में BJP की ऐतिहासिक जीत, खकनार में जश्न का माहौल—ढोल-ताशों के साथ मनाई खुशी। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बंगाल–असम में BJP की ऐतिहासिक जीत, खकनार में जश्न का माहौल—ढोल-ताशों के साथ मनाई खुशी।


बंगाल–असम में BJP की ऐतिहासिक जीत, खकनार में जश्न का माहौल—ढोल-ताशों के साथ मनाई खुशी।

खकनार 
पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर खकनार में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। 


जीत की खुशी में मिठाई बांटी गई, आतिशबाजी की गई और ढोल-ताशों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा।

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष Rahul Jadhav ने कहा कि यह जीत जन-जन के विश्वास और राष्ट्रवादी सोच की जीत है।

 उन्होंने कहा कि असम में जनता ने एक बार फिर राष्ट्रवादी शक्तियों का समर्थन किया, वहीं पश्चिम बंगाल की जनता ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लोकतंत्र में अपना भरोसा दिखाया।


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और उसके बाद टीएमसी के शासन में बंगाल पिछड़ गया। 

अब यह जनादेश वहां की व्यवस्था के खिलाफ जनता का जवाब है।

राहुल जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृहमंत्री Amit Shah और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में सुशासन की दिशा में लगातार काम हो रहा है। 

उन्होंने इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के स्नेह को दिया।

खकनार में हुए इस जश्न में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। 

पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.