लोकतंत्र का महाअभियान शुरूराजपुरा वार्ड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 25 मई तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां।
लोकतंत्र का महाअभियान शुरू
राजपुरा वार्ड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 25 मई तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां।
रिपोर्ट मो अफजल
बुरहानपुर। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से राजपुरा वार्ड में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की गई। निर्वाचन कार्यक्रम 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के अनुसार संचालित इस अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार करने तथा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार 15 मई 2026 से 25 मई 2026 तक प्रतिदिन शाम 5 बजे तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान वार्डवासियों से अपील की गई कि वे अपने नाम, पता एवं अन्य जानकारियों का सत्यापन कर आवश्यक सुधार समय रहते करवाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद एहफाज मुज्जु मीर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का मतदाता सूची में सही नाम होना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं।
इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों में भी उत्साह देखने को मिला। वार्डवासी अख्तर भाई, जाकिर भाई, आसिफ भाई, कंचन भाभी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शन्नो बाजी सहित कई लोग उपस्थित रहे और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग किया।
प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने दावे एवं आपत्तियां जमा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं