A description of my image rashtriya news "जनगणना 2027 में गर्मी से जंग—फील्ड कर्मियों को मिली ‘हीट प्रोटेक्शन किट’" - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

"जनगणना 2027 में गर्मी से जंग—फील्ड कर्मियों को मिली ‘हीट प्रोटेक्शन किट’"

जनगणना 2027 प्रगणक और सुपर वाइजर को नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष गर्मी—रोधी कीट वितरित की गई 

बुरहानपुर — जनगणना 2027 के दौरान भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) को ध्यान में रखते हुए, जनगणना 2027 (प्रथम चरण - मकान सूचीकरण) के लिए फील्ड कर्मियों (प्रगणक और पर्यवेक्षक) को विशेष 'गर्मी-रोधी किट'वितरित की गई है। यह कदम जिला अस्पताल , जिला प्रशासन तथा नगर निगम जनगणना कार्यालय बुरहानपुर द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों ने मकान सूची कार्य में लगे कर्मचारियों के लिए यह कदम उठाया गया है।


नगर जनगणना अधिकारी सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि किट में सामग्री शामिल गर्मी से बचाव के लिए, जनगणना किट में टोपी (Cap), पानी की बोतल (Water Bottle), ओआरएस (ORS) पैकेट और प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) का सामान शामिल किया गया है।इसके साथ ही, जनगणना 2027 के लिए वाटरप्रूफ बैग, फोल्डेबल राइटिंग बोर्ड, मार्कर पेन, नोटपैड (60 पेज), पेंसिल, रबर और आईडी कार्ड (ID Card) भी वितरित किए जा रहे हैं। 


गर्मी के मद्देनजर 31 मई 2026 तक कार्य संपादित किया जा रहा है
इस बार जनगणना पूरी तरह से 'Census 2027-HLO' मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से की जा रही है। 

 सभी बुरहानपुर वासियों से अपील है कि वह आपके घर संस्थान में आने वाले प्रगणक को सटीक एवं शुद्ध जानकारी प्रदान करें ताकि देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में इसका उपयोग किया जा सके नगर निगम द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार मोनिटरिंग की जा रही है।

इस अवसर पर नगर जनगणना अधिकारी एवं सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार, जनगणना अधिकारी लूसिया रावत, विनय श्रीवास्तव संजय मेहरा बसंत पाटिल अमित प्रकाश शुभम जायसवाल, चंद्र शेखर रवाये,गणेश राय सरदार राहुल रॉय, आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.