बुरहानपुर पुलिस की बड़ी पहल: थाना शाहपुर में आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल का शुभारंभ, एसपी ने किया उद्घाटन
बुरहानपुर पुलिस ने आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाते हुए थाना शाहपुर में नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल का शुभारंभ किया। दिनांक 02 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर फीता काटते हुए इस अत्याधुनिक सभा कक्ष का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, थाना स्टाफ एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित एवं थाना प्रभारी शाहपुर श्री अखिलेश मिश्रा सहित कई अधिकारी शामिल हुए।
नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित किया गया है, जहां विभागीय बैठकें, अपराध समीक्षा, कानून-व्यवस्था संबंधी मीटिंग, पुलिस प्रशिक्षण, ब्रीफिंग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस पहल से पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता आएगी।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं