A description of my image rashtriya news जब्त वाहन होंगे नीलाम: बाइक से कार तक खरीदने का शानदार अवसर - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जब्त वाहन होंगे नीलाम: बाइक से कार तक खरीदने का शानदार अवसर


वन विभाग द्वारा जब्त वाहनों की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित।

बुरहानपुर वनमंडलाधिकारी, सामान्य वनमंडल बुरहानपुर द्वारा वन अपराध प्रकरणों में जब्त किए गए वाहनों के विक्रय हेतु आम नागरिकों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खंडवा वन वृत्त के अंतर्गत बुरहानपुर वनमंडल की विभिन्न परिक्षेत्रों में रखे गए जब्त वाहनों का विक्रय “जैसी स्थिति है” के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए प्रथम निविदा दिनांक 11 मई, 2026 तक आमंत्रित है।


यदि निर्धारित तिथि तक पर्याप्त या वैध निविदाएं प्राप्त नहीं होती हैं, तो द्वितीय निविदा 18 मई, 2026 तथा आवश्यकतानुसार तृतीय निविदा 25 मई 2026 को आमंत्रित की जाएगी। 


निविदा प्रपत्र, शर्तें एवं विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.mpforest.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में वनमंडल कार्यालय, बुरहानपुर से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 



नीलामी में मोटरसाइकिल, कार, जीप, पिकअप एवं अन्य वाहन शामिल हैं, जो विभिन्न वन परिक्षेत्र कार्यालयों एवं रेंज डिपो में रखे हुए हैं। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक व्यक्ति संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.