डिजिटल धमाका! महापौर माधुरी अतुल पटेल ने पेश किया बुरहानपुर नगर निगम का ३४९ करोड़ ५६ लाख का 'सुपर विकास बजट।
डिजिटल धमाका! महापौर माधुरी अतुल पटेल ने पेश किया बुरहानपुर नगर निगम का ३४९ करोड़ ५६ लाख का 'सुपर विकास बजट।
बुरहानपुर — पारदर्शिता और आधुनिकता का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए माननीय महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का वित्तीय वर्ष २०२६-२७ का बजट प्रस्तुत कर दिया। यह बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के भविष्य का दमदार रोडमैप है!
कुल अनुमानित व्यय ₹३,४९,५६,२८,४०४ तथा कुल अनुमानित आय ₹३,४९,५२,३५,१७१ रखते हुए नगर निगम ने ₹३,९३,२३३ की बचत का लक्ष्य रखा है। यह छोटी-सी बचत भी वित्तीय अनुशासन, सख्त निगरानी और सुव्यवस्थित प्रबंधन का जबरदस्त प्रमाण है।
महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा,
“यह बजट शहर के समग्र विकास, मजबूत आधारभूत संरचना, स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। डिजिटल बजट से पारदर्शिता बढ़ेगी और आम नागरिक भी अब सीधे बजट की जानकारी ले सकेंगे।।
नगर निगम का यह बजट बुरहानपुर को सतत विकास की राह पर आगे बढ़ाने और नागरिकों के जीवन स्तर को नई ऊंचाई देने की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित प्रमुख हस्तियां:
निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, एमआईसी चेयरमैन संध्या राजेश शिवहरे, धनराज महाजन, भारत इंगले, संभाजी सगरे, अनिल विस्पुते, नितेश रोशन दलाल, महेंद्र इंगले, एजाज असरफी, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार, लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, सहायक यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन, निगम सचिव संजय शाह, वीरेंद्र रवाये, हरीश मोरे सहित अन्य अधिकारी।
बुरहानपुर अब डिजिटल पारदर्शिता और विकास की नई मिसाल बनने जा रहा है!
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं