स्वास्थ्य सेवा का मिशन: 80+ मरीजों को मिला मुफ्त इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया जीवनरक्षक परामर्श!
बुरहानपुर के ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए 17 अप्रैल को खरगोन स्थित चार्विक मेडिकल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 80 से अधिक मरीजों ने भाग लेकर मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, मूत्र एवं किडनी संबंधी बीमारियों का मुफ्त उपचार और परामर्श प्राप्त किया।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। मस्तिष्क एवं रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण बोर्डे, मूत्र एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत खेरनार और जनरल फिजिशियन डॉ. अकरम खान ने मरीजों को उनकी बीमारियों के उपचार के साथ-साथ जरूरी सावधानियों की भी विस्तृत जानकारी दी।
इस स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक जांचें शामिल रहीं। ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने इस पहल का भरपूर लाभ उठाया और अस्पताल की इस सेवा की सराहना की।
यह शिविर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें चार्विक मेडिकल के साथ-साथ डॉ. शालवीन राव, डॉ. गौरव पाटीदार और डॉ. रितेश गुर्जर का विशेष सहयोग रहा।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस तरह की पहल न केवल लोगों को राहत देती है, बल्कि जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित करने की बात कही गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं