“किसान सेवा सप्ताह में सेवा का संकल्प: बुरहानपुर में सैकड़ों किसानों को मिला मुफ्त इलाज!”
किसान सेवा सप्ताह में लगा नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लाभान्वित
- किसान कल्याण वर्ष के तहत किसान मोर्चा की पहल, जांच के साथ निशुल्क दवाइयों का वितरण
बुरहानपुर। किसान कल्याण वर्ष एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे “किसान सेवा सप्ताह” के तहत बुरहानपुर की रेणुका कृषि उपज मंडी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे ने किया। शिविर में सैकड़ों किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस पहल से मंडी में आने वाले किसानों को बड़ी राहत मिली।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किसानों की सामान्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया।
सेवा के साथ संगठन का संदेश
प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे ने बताया कि “किसान सेवा सप्ताह” के माध्यम से किसानों के हित में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि उन्हें न केवल योजनाओं का लाभ मिले, बल्कि स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं तक भी सहज पहुंच सुनिश्चित हो।
ये रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज अग्रवाल, जिला मंत्री सुनील वाघे, डॉ. दीपक वाभले, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू पाटिल सहित मंडी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं