आस्था का महासंगम! शेखापुर में गूंजा भक्ति का बिगुल, गजानन महाराज–रामदरबार प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब।
आस्था का महासंगम! शेखापुर में गूंजा भक्ति का बिगुल, गजानन महाराज–रामदरबार प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब।
नेपानगर विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र खकनार के समीप ग्राम शेखापुर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला।
गजानन महाराज, शिवलिंग एवं रामदरबार की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा महामंत्री श्री चिंतामन महाजन को शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर श्री महाजन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
आयोजन के प्रमुख अजय दत्तु शाह एवं जयप्रकाश दत्तु शाह ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन कुलदेवी और पूर्वजों के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान श्री महाजन ने स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा की।
शेखापुर बना आस्था का केंद्र, हर दिल में बस गई भक्ति की शक्ति।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं