A description of my image rashtriya news कटंगी चौराई के पास भीषण हादसा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कटंगी चौराई के पास भीषण हादसा

 

दो बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल 

दो बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल, एक रैफर

  • डायल 112 ने तत्परता दिखाते हुए पहुँचाया अस्पताल
  • कटंगी चौराई के पास भीषण हादसा
  • अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारकर फरार


मंडला . थाना टिकरिया और बीजाडांडी के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम कटंगी के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही टिकरिया पुलिस की डायल 112 ने घटना स्थल पहुंची।

जानकारी अनुसार सुरेश पटेल 35 वर्ष और गुलाब पटेल 28 वर्ष दोनों निवासी कुडारी उमरिया अपनी मोटरसाइकिल एमपी 51 एमएच 0499 पर सवार होकर ससुराल से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कालपी रोड पर कटंगी चौराई के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में एक युवक को अत्यंत गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरे को भी शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है।


मौके पर पहुंची डायल 112 

सूचना मिलने पर डायल 112 के स्टाफ से आरक्षक रामरतन मसकरे, सुरेंद्र ठाकुर और पायलट पवन साहू तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस कर्मियों ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए ड्यूटी डॉक्टर ने एक घायल को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

पुलिस जांच में जुटी 

बीजाडांडी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.