A description of my image rashtriya news बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर मजदूरों की महापंचायत: नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन की वार्षिक सभा में 300 कर्मचारियों की दमदार मौजूदगी! - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर मजदूरों की महापंचायत: नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन की वार्षिक सभा में 300 कर्मचारियों की दमदार मौजूदगी!

हक की लड़ाई को तैयार रहो!’ बुरहानपुर में रेलवे मजदूर यूनियन की वार्षिक सभा, 300 कर्मचारियों की ऐतिहासिक मौजूदगी 
बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन की वार्षिक आम सभा का आयोजन उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। सभा में मंडल अध्यक्ष कामरेड इब्राहिम खान, मंडल सचिव कामरेड बापू पाटिल सहित बुरहानपुर शाखा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। लगभग 300 कर्मचारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया।
कार्यक्रम में बुरहानपुर शाखा सचिव कॉमरेड आकाश ठाकुर ने पिछले एक वर्ष की विस्तृत सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने संगठन की उपलब्धियों, कर्मचारियों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित और सजग रहने का आह्वान किया। उनका संदेश स्पष्ट था—“हक के लिए आवाज उठाना ही संगठन की ताकत है।”
सभा में मंडल अध्यक्ष इब्राहिम खान और मंडल सचिव बापू पाटिल ने वार्षिक आम सभा की शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए मंडल स्तर पर ठोस पहल की जाएगी और जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
इस अवसर पर बुरहानपुर शाखा अध्यक्ष शकील अहमद, शाखा कोषाध्यक्ष एवं स्टेशन प्रबंधक विनय मेहता, रिटायरमेंट संगठन के सचिव महेश कुल्हारे सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
वार्षिक सभा ने यह संदेश दिया कि रेलवे कर्मचारी अपने अधिकारों और हितों के लिए संगठित हैं और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने को तैयार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.