जनपद पंचायत नैनपुर में CO के 3 जगह प्रभार कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
जनपद पंचायत नैनपुर में CO के 3 जगह प्रभार कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
- 11 बजे तक कार्यालय से कर्मचारी नदारत
- समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं कर्मचारीयो की चल रही है मनमर्जी
नैनपुर - जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद कुमार मरावी को इस समय 3 जगह का प्रभार है। ACO का प्रभार, मंडला जनपद के प्रभार एवम नैनपुर जनपद के प्रभार होने से जनपद के कर्मचारि समय पा कार्यालय नही पहुचे है। जिसका सरकारी कामकाज पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। सरपंच सचिव जनपद कार्यलय में आकर परेशान होते है काम कुछ हो नही पा रहा है।गुरुवार सुवह 11 बजे जब जनपद कार्यलय में निरीक्षण किया गया। तो उपाध्यक्ष के अलावा कोई भी कर्मचारी उपलब्ध नही थे। सभी कमरों में ताला लटका हुआ था। ऐसे में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिये। कार्यालय में अनुशासन और कार्य क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए, जिससे कि सरकारी काम प्रभावित न हो।
कोई टिप्पणी नहीं