22 सितंबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि की भक्तिमय गूंज, घट स्थापना के साथ माता रानी के दरबार में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब!
22 सितंबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि की भक्तिमय गूंज, घट स्थापना के साथ माता रानी के दरबार में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब!
बुरहानपुर सहित पूरे देश में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। पहले दिन माता रानी के भक्त विधि-विधान से घट स्थापना करेंगे और नौ दिनों तक माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे। इस पर्व को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर, सोमवर को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना (कलश स्थापना) की जाएगी, जो माता की चौकी लगाने की शुरुआत मानी जाती है। भक्त अपने-अपने घरों में माता रानी को विराजित कर भक्ति और साधना का वातावरण बनाएंगे।
इन नौ दिनों में माता रानी के नौ रूपों की पूजा होती है, जो इस प्रकार हैं:
1. शैलपुत्री
2. ब्रह्मचारिणी
3. चंद्रघंटा
4. कूष्मांडा
5. स्कन्दमाता
6. कात्यायनी
7. कालरात्रि
8. महागौरी
9. सिद्धिदात्री
भक्तगण इन नौ स्वरूपों का ध्यान व नाम स्मरण कर, मनोकामना पूर्ण करने की कामना करते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से विधि-विधानपूर्वक माता की पूजा करता है, माता रानी उसकी हर इच्छा पूरी करती हैं और जीवन में सुख, समृद्धि व शक्ति प्रदान करती हैं।
पूरे भारतवर्ष में नवरात्र का पर्व बेहद श्रद्धा, आस्था और उत्सव के साथ मनाया जाता है। मंदिरों में विशेष सजावट, घरों में देवी स्थापना और गरबा-डांडिया की धूम नवरात्रि को और भी भव्य बना देती है।
👉 घट स्थापना मुहूर्त (22 सितंबर):
सुबह 6:15 से 8:45 बजे तक (स्थानीय पंचांग अनुसार मुहूर्त भिन्न हो सकता है)
भक्तों से अपील है कि पूजा-पाठ के समय स्वच्छता, नियम और निष्ठा का विशेष ध्यान रखें। माता रानी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे!
जय माता दी
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं