A description of my image rashtriya news भोपाल में प्रदेश शासन भोपाल को निम्नानुसार मांगो हेतु सोपा पत्र - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भोपाल में प्रदेश शासन भोपाल को निम्नानुसार मांगो हेतु सोपा पत्र



नगर के विकास कार्यों के लिए अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी एवं पीआईसी सदस्यों द्वारा विधानसभा सदन भोपाल में  प्रदेश शासन भोपाल को निम्नानुसार मांगो हेतु सोपा पत्र


नैनपुर - नगर के विकास कार्यों के लिए अध्यक्ष  कृष्णा पंजवानी एवं पीआईसी सदस्यों द्वारा विधानसभा सदन भोपाल में कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग संपतिया ऊईके , कैलाश विजयवर्गी कैबिनेट मंत्री नगरी प्रशासन एवं आवास विभाग,  इंदर सिंह परमार  कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग,  गोविंद सिंह राजपूत  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल को निम्नानुसार मांगो हेतु पत्र सोपा गया।



  • 1.प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 हेतु विभिन्न वार्डों के शासकीय भूमि पर निवासरत 
  • वंचित हितग्राहियों को पट्टा प्रदान करने हेतु धारणा अधिकार पोर्टल पुनः चालू करने की मांग की गई।
  • 2.नगर में महिलाओं के आर्थिक विकास हेतु महिला प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने हेतु राशि की मांग।
  • 3.ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर वार्ड क्रमांक 14 स्थित शासकीय भूमि पर सिंदूर वाटिका के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु राशि की मांग ।
  • 4.थावर नदी ब्रिज से एनिकट डेम तक पर्यटन हेतु बोट चलाए जाने एवं रिजॉर्ट (मैरिज लॉन) निर्माण हेतु राशि की मांग।
  • 5.विभिन्न वार्डों में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण हेतु राशि कीमांग ।
  • 6.नैनपुर महाविद्यालय में एमएससी वर्ग खोले जाने की मांग। 
  • 7.वार्ड क्रमांक 14 स्थित आईटीआई केंद्र में गेट निर्माण एवं बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु राशि की मांग।
  • 8. नगर में किसानों को उर्वरक रसायन खाद की मांग के अनुरूप पूर्ति कराए जाने की मांग की गई जिससे किसानों को लाभ मिल सके।

 


नगर में अन्य विकास कार्य हेतु माननीय कैबिनेट मंत्रियों को मांग पत्र सौंपा गया एवं माननीय मंत्रियों द्वारा मांग पत्र स्वीकार कर नगर विकास हेतु मांगों को जल्द पूर्ण कराए जाने का आश्वासन दिया गया एवं परिषद द्वारा माननीय मंत्रियों को आगामी दिवसों में नगर में आगमन हेतु आमंत्रित किया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया ऊईके जी के द्वारा अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी जी उपाध्यक्ष एवं सभापतियों को विधानसभा सत्र दिनांक 30 जुलाई 2025 की कार्यवाही में दर्शक दीर्घा में सम्मिलित होने की अनुमति दिलवाई गई। माननीय कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके के द्वारा नगर के विकास कार्यों से जुड़े समस्त बिंदुओं को जल्द पूर्ण कराए जाने का आश्वासन दिया गया। उक्त प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष  कृष्णा पंजवानी  उपाध्यक्ष संजू लता वैष्णव मंडल अध्यक्ष  राकेश रजक  सभापति  राजाराम शर्मा  प्रदीप चौरसिया पूर्व पार्षद अजीत चौधरी समाज सेवी रामू वैष्णव उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.