मंडला में महाकाल की शाही पालकी और झंडा यात्रा
मंडला में महाकाल की शाही पालकी और झंडा यात्रा
महिष्मती घाट से निकलेगी महाकाल की शाही पालकी ओर झंडा यात्रा
- 28 जुलाई को भव्य आयोजन की तैयारी
- आचार्य युवराज पांडेय आयोजन में होंगे शामिल
मंडला . धर्मनगरी मंडला में आगामी 28 जुलाई को भगवान महाकाल की शाही पालकी एवं झंडा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है। यात्रा का मुख्य आकर्षण महाकाल की शाही पालकी होगी, जिसे विशेष रूप से सजाया जाएगा। इसके साथ ही विशाल झंडा यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए शामिल होंगे। उदय चौंक में महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया है। धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने अपील की गई है।

बताया गया कि इस यात्रा में भागवत कथा वाचक आचार्य युवराज पांडेय भी शामिल होंगे। आचार्या युवराज के सान्निध्य में यात्रा को एक आध्यात्मिक और अनुशासित स्वरूप प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने का आह्वान किया है। यह आयोजन झंडा यात्रा समिति मंडला द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मंडला में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से आध्यात्मिक चेतना जागृत होगी और समुदाय में एकता व सौहार्द का संदेश जाएगा। 28 जुलाई को होने वाली यह यात्रा मंडला के लिए एक महत्वपूर्ण और यादगार धार्मिक आयोजन साबित होगा।

महिष्मती घाट से निकलेगी शाही पालकी
झंडा यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन महोत्सव झंडा यात्रा का आयोजन विगत कई वर्षो से सामाजिक युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। इस बार महाकाल की शाही पालकी शोभायात्रा महिष्मति घाट मंडला से दोपहर 3 बजे से निकाली जाएगी। वहीं शाम 5 बजे उदय चौंक में सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं पचरा गीत गायक छत्तीसगढ़ पंडित युवराज पांडेय के द्वारा भजन गीत की शानदान प्रस्तुति दी जाएगी। पंडित युवराज पांडेय छत्तीसगढ़ के गौरव एवं राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य हैं। इस आयोजन की सम्पूर्ण तैयारी अंतिम चरण में है। युवाओं ने किन्नर समाज को भी आमंत्रित किया है। पालकी शोभायात्रा के दौरान विशेष आतिशबाजी पुष्पवर्षा के साथ नगर के अनेक स्थानों में स्वागत कार्यक्रम का भी आयोजन सामाजिक संगठनों के द्वारा किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं