A description of my image rashtriya news गौवंश वध के दोनों आरोपी गिरफ्तार - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

गौवंश वध के दोनों आरोपी गिरफ्तार

 


गौवंश वध के दोनों आरोपी गिरफ्तार 

  • फरार आरोपी पर था 10 हजार का इनाम
  • घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद
  • नैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नैनपुर - नैनपुर पुलिस ने गौवंश वध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। बताया गया कि यह घटना 4 जून को सामने आई, जब पुलिस को ग्राम इमलीटोला में गौवंश वध की सूचना मिली। मौके पर जांच करने पर गौवंश वध के साक्ष्य, एक नीला-सफेद गमछा और अन्य महत्वपूर्ण सबूत मिले, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

  • मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नैनपुर में मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत तुरंत अपराध पंजीबद्ध किया गया। एसडीओपी नैनपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बलदेव सिंह मुजाल्दा और चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार हिरकने के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। गहन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर ग्राम तेंदुआ बम्हनी निवासी दो आरोपियों द्वारा इस घटना को अंजाम देने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी लक्ष्मण सिंह उइके को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की।

बताया गया कि घटना के बाद से फरार चल रहे दूसरे आरोपी रमजान पिता अकबर खान 30 वर्ष, निवासी इमली टोला तेंदुआ बम्हनी थाना नैनपुर की तलाश जारी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद आरोपी रमजान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।


कार्यवाही में रही इनकी विशेष भूमिका


 इस पूरे मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक बलदेव सिंह मुजाल्दा, उपनिरीक्षक राजकुमार हिरकने, सहायक उपनिरीक्षक मनोरंजन नगपुरे, प्रधान आरक्षक चंद्रकुमार वरकड़े, आरक्षक विशाल झंझाड़े, नंदकिशोर वरकड़े, महिला आरक्षक संगीता तेकाम, चालक आरक्षक महेंद्र कुशराम और साइबर सेल मंडला से सुरेश भटेरे एवं रूपेंद्र लिल्हारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.