इंदौर: आरपीआई ने निकाली 'भारत जिंदाबाद यात्रा', देशभक्ति का दिखा जोश
इंदौर मे आरपीआई ने भारत जिंदाबाद यात्रा का किया आयोजन।
इंदौर मे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले जी के आदेश पर मध्य प्रदेश के प्रभारी मोहम्मद एहसान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष रविसिंह करोसिया के नेतृत्व में इंदौर भारत जिंदाबाद यात्रा का आयोजन किया। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा भारत जिंदाबाद यात्रा निकाली गई। राजवाड़े मे सुन ले बेटा पाकिस्तान बाप हे तेरा हिंदुस्तान के नारो से गुंज उठा। भारत जिंदाबाद यात्रा राज मोहल्ला से होते हुए,रजवाड़ा माँ अहिल्या उद्यान पर समापन हुआ।
इनमे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रविसिंह करोसिया प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश खडसे प्रदेश सचिव रवींद्र इंगले प्रहलाद तायड़े अमित चौहान की उपस्थिति मुख्य रूप से रही। यह रैली इंदौर में दो पहिया वाहन से निकल गई जिसमें पार्टी के कार्यकर्तागण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं