डाबियाखेड़ा में कृषि विभाग का बड़ा अभियान: आंगनबाड़ियों में पोषण वाटिका और महिलाओं को आधुनिक खेती का मंत्र
"डाबियाखेड़ा में कृषि विभाग का बड़ा अभियान: आंगनबाड़ियों में पोषण वाटिका और महिलाओं को आधुनिक खेती का मंत्र"
जिला कृषि विभाग द्वारा ग्राम डाबियाखेड़ा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम की महिलाओं को खेती-किसानी के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और खेती को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से करने की प्रेरणा देना था।
इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों ने बीजों की उन्नत किस्मों, उनकी बुवाई की विधियां और फसलों पर उपयोग की जाने वाली उपयुक्त दवाइयों की जानकारी दी। साथ ही, मिट्टी की उर्वरता की जांच कराकर किसानों को बताया गया कि उनकी भूमि के लिए कौन-से फसलें और खाद सबसे उपयुक्त होंगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण वाटिका लगाने के महत्व को समझाया गया, जिससे बच्चों को ताजे और पोषणयुक्त फल-सब्जियां उपलब्ध कराई जा सकें।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें खेती के साथ-साथ पोषण और स्वास्थ्य के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।
डाबियाखेड़ा की धरती अब पोषण और प्रगति की राह पर बढ़ चली है।
कोई टिप्पणी नहीं