A description of my image rashtriya news अहिल्याबाई की प्रेरणा से नारी सशक्तिकरण का संकल्प—बुरहानपुर पुलिस की रैली बनी जनचेतना की मिसाल" - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

अहिल्याबाई की प्रेरणा से नारी सशक्तिकरण का संकल्प—बुरहानपुर पुलिस की रैली बनी जनचेतना की मिसाल"

"अहिल्याबाई की प्रेरणा से नारी सशक्तिकरण का संकल्प—बुरहानपुर पुलिस की रैली बनी जनचेतना की मिसाल"

बुरहानपुर पुलिस द्वारा जनसेवा और महिला सशक्तिकरण के अद्वितीय संकल्प के साथ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को जनकल्याणी पर्व के रूप में भव्यता से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर महिलाओं और बच्चियों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जनजागरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम एवं विशाल रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम ग्राउंड, बुरहानपुर में किया गया, जहाँ पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन, आदर्शों और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए महिला अपराधों के प्रति जागरूकता और महिलाओं के अधिकारों की जानकारी साझा की।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, "समाज तभी सशक्त हो सकता है जब उसकी महिलाएं सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर हों।"

इसके उपरांत, महिला अपराधों के प्रति जनमानस को संवेदनशील बनाने हेतु एक विशाल जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर शनवारा चौराहा, जय स्तंभ, मंडी चौक, गांधी चौक होते हुए कमल चौक पर संपन्न हुई।

रैली में पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शौर्य दल, महिला एनसीसी दल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान महिला संबंधी अपराधों पर आधारित पंपलेट वितरित किए गए और "नारी सुरक्षा, सम्मान और समानता का संदेश" पूरे नगर में गूंजा।

इस कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, डीएसपी महिला शाखा श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल, थाना प्रभारी यातायात श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित पुलिस बल व संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

बुरहानपुर पुलिस का यह प्रयास लोकमाता अहिल्याबाई की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक सशक्त संदेश बनकर सामने आया, जो समाज को जागरूकता, समानता और सहयोग की दिशा में प्रेरित करता रहेगा।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.