धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, शोभा यात्रा के दौरान लोगों में दिखा उत्साह
धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, शोभा यात्रा के दौरान लोगों में दिखा उत्साह देखे वीडियो
- तहसील रोड को भगवान परशुराम मार्ग के नाम से जाना जाएगा
- शोभायात्रा के दौरान लोगों में नजर आया उत्साह
नैनपुर - शहर सहित अंचलभर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में भगवान परशुराम की प्रतिमा को फूल मालाओं से सजाया गया। उसके बाद भगवान परशुराम की आरती की गई। इस दौरान सभी ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। वहीं नगर में निकाली गई भगवान की शोभायात्रा के दौरान लोगों में उत्साह नजर आया। परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। भगवान परशुराम के जन्मदिन को हर साल परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार यह जंयती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में तृतीया तिथि में हुआ था। ऐसे में परशुराम जयंती का उत्सव प्रदोष काल में ही मनाया जाता है।
भगवान भगवान परशुराम मार्ग के नाम से जाना जाएगा तहसील मार्ग
भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर तहसील मार्ग का नामकरण हुआ वही अब तहसील रोड को भगवान परशुराम मार्ग के नाम से जाना जाएगा इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में शिरकत कर तहसील रोड को अब भगवान परशुराम मार्ग का नाम दिया गया इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण समाज उपस्थित रहा
कोई टिप्पणी नहीं