A description of my image rashtriya news पुलिस ने छेड़छाड़ एवं पीछा करने वाले आरोपी को 12 घन्टे में किया गिरफ्तार - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पुलिस ने छेड़छाड़ एवं पीछा करने वाले आरोपी को 12 घन्टे में किया गिरफ्तार



  • नैनपुर पुलिस व्दारा नाबालिक से गंदी नियत से छेड़छाड़ एवं पीछा करने वाले आरोपी को 12  घन्टे में  किया गिरफ्तार  

 

नैनपुर- निवासी नैनपुर थाना नैनपुर जिला मंडला द्वारा लिखित आवेदन पत्र पेश किया की आरोपी डब्बू जेवार के द्वारा गंदी नियत से प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ करना और लगातार पीछा करने के व मना करने पर जान से माता पिता को मारने की धमकी देने के कारण करीब एक वर्ष से डरी हुई थी साहस करके पीड़िता ने घटना के संबंध में लेख किया आवेदन प्रस्तुत किया कि  रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध  अपराध क्र. 239/2025 धारा 126(2),74,78,351(2) बीएनएस 7/8,11/12 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना गंभीर प्रकृति की  होने से  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला रजत सकलेचा को अवगत कराया घटना की गंभीरता को देखते  हुये   पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा टीम गठित कर आरोपी की तलाश कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये ।

                 पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला शिवकुमार वर्मा व एसडीओपी नैनपुर  मनीष राज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलदेव सिह मुजाल्दा के नेतृत्व आरोपी  ओमप्रकाश सिंह उर्फ डब्बू जेवार की तलाश पतासाजी कर दिनांक 27.05.2025 के 13.05 बजे गिरफ्तारी कर ज्यूडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया है । 

  • गिरफ्तार आरोपीः- ओमप्रकाश सिंह उर्फ डब्बू जेवार पिता रघुवीर सिंह जेवार उम्र 39 साल निवासी वार्ड नं. 10 नैनपुर ।
  • जप्त सामग्री – आरोपी के 02 नग एंड्राईड मोबाईल ।


टीम मे शामिलः

निरी.बलदेवसिह मुजाल्दा, उनि.निधि नेमा , प्र.आर.13 शेख समद खान ,प्र.आर. 252 संतराम उइके, प्र.आर. 41 राजेश उइके, आर. 377 अक्षय भलावी , आर. 06 सुरेश जैतवार, आर. 621 ओमप्रकाश बघेल, आर. 277 सुनील हटोले , म.आर. 624 गीता युवनाती , म.आर. 203 सुमन की विशेष भूमिका रही ।  


                                                                                                                            

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.