जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में राष्ट्रकवि पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती नेपा ऑडिटोरियम, नेपानगर में अत्यंत श्रद्धा, भव्यता और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई।
बुरहानपुर (नेपानगर)
जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में राष्ट्रकवि पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती नेपा ऑडिटोरियम, नेपानगर में अत्यंत श्रद्धा, भव्यता और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। दीप प्रज्वलन और श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
देशी माटी के लाल को नमन, कलम को सम्मान: नेपानगर में माखनलाल चतुर्वेदी जयंती पर देशभक्ति, साहित्य और सेवा भाव का अनुपम संगम
नेशनल अवॉर्ड प्राप्त कलाकार मुकेश दरबार और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
---
सेवा, समर्पण और संस्कृति के सितारों का सम्मान
विशेष सम्मान प्राप्त करने वालों में शामिल रहे:
महेंद्र केसरी – प्रथम हिंद केसरी स्व. रामचंद्र पहलवान के पुत्र, मरणोपरांत स्मृति सम्मान
लीलाबाई मोरे – स्व. प्रशांत मोरे (शिक्षा सेवा) की माता
एरिक साइमन – जीवों से प्रेम और सांपों के संरक्षण हेतु
रागिनी सिन्हा – घायल पशुओं की निःशुल्क सेवा
पंकज मन्ना – कोविडकाल में जनसेवा
मुकेश दरबार – अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और नेपानगर का नाम रोशन
---
खेल और शिक्षा में चमके नवोदय सितारे
कबड्डी खिलाड़ी: शुभम बामनिया, लक्की कोचूरे
क्रिकेट खिलाड़ी: आदित्य निंबोले, हर्ष ठाकुर
सरकारी सेवा चयनित: मोनू सोलंकी (पुलिस विभाग)
मेधावी विद्यार्थी: तनिष्का जैसवानी (कक्षा 5वीं), इशरा फ़िरदौस (कक्षा 8वीं)
सभी को जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट बुरहानपुर द्वारा सम्मानित किया गया।
---
राष्ट्रकवि की स्मृति में श्रद्धांजलि और प्रेरणा
प्रदेश अध्यक्ष गणेश दुगने ने कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की लेखनी ने स्वतंत्रता आंदोलन को दिशा दी और ‘पुष्प की अभिलाषा’ आज भी राष्ट्रप्रेम की लौ जलाती है।
प्रदेश सचिव राजू सिंह राठौड़ ने उन्हें 'भारतीय आत्मा' बताते हुए राष्ट्रवाद के कवि के रूप में स्मरण किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल देवकर ने चतुर्वेदी जी को कवि, संपादक और साहित्य सृजनकर्ता बताया।
महेश मावले ने उनके काव्य में राष्ट्रभक्ति, बलिदान और समर्पण का स्वर बताया।
जिला अध्यक्ष मौसम तड़वी ने राष्ट्रकवि को भारतीय चेतना का सजीव स्वरूप कहा।
नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला द्वारा ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी में संजय चौहान, दीपक अडाले, सूरज सिंह बेस, संदीप दहाट, अश्विन तिवारी, सहित कई नए पदाधिकारी शामिल हुए।
-
उपस्थित रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी
कार्यक्रम में श्रीकांत साक्कले (पूर्व प्राचार्य), नगर परिषद अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल, भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल, अजय मिश्रा (प्रोजेक्ट ऑफिसर), टीआई ज्ञानू जायसवाल, सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
संदीप ठाकरे (जनसंपर्क अधिकारी, नेपा लिमिटेड) ने कुशल संचालन किया एवं रविन्द्र पाटील ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं