शिकार और फंदा और मृत जंगली खरगोश के साथ धराया शिकारी
शिकार और फंदा और मृत जंगली खरगोश के साथ धराया शिकारी
- शिकारी को गश्ती दल ने गढ़ी के खिरसाड़ी बीट में पकड़ा
- जंगली जानवर के शिकार के लिए लगाया था तार का फंदा
नैनपुर . कान्हा के जंगल में शिकारी पर नजर बनाए रखने वनकर्मी सजगता से गश्ती करते है। होली पर्व में वन्यप्राणियों के शिकार की संभावना को देखते हुए क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व रविंद्र मणि त्रिपाठी एवं उपसंचालक बफर श्रीमती अमिथा के मार्गदर्शन में होली पर्व पर विशेष गस्ती अभियान शुरू किया गया। जिससे कान्हा क्षेत्र में होने वाले शिकार पर नजर रखी जा सके।
- जानकारी अनुसार विशेष गश्ती अभियान के तहत गश्ती के दौरान 14 मार्च को सुबह 6 बजे वन परिक्षेत्र गढ़ी के बीट खिरसाड़ी के कक्ष क्रमांक 94 में एक व्यक्ति को 10 मीटर तार के फंदे एवं एक मृत जंगली खरगोश के साथ गश्ती दल द्वारा पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि कल शाम को करीब 4 बजे उसने जंगली जानवर के शिकार के लिए फंदे लगाए थे जिससे कोई जानवर रात में फंसे तो सुबह आकर वह उसे ले जाकर पका कर खाए।
 बताया गया कि गश्ती दल द्वारा तार फंदा, खुटी एवं मृत जंगली खरगोश के शव को बरामद कर तार का फंदा लगाकर शिकार करने वाले भोला प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। वन्य जीव अधिनियम 1972 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रथम श्रेणी न्यायालय बैहर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायधीश द्वारा अपराधी को बैहर उप जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में गुरुदयाल साहू, परिक्षेत्र अधिकारी गढ़ी, सुशील अग्निहोत्री वनरक्षक, पंकज यादव वनरक्षक, सतीश सरौते वनरक्षक एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा

 rashtriya news
rashtriya news 
    
कोई टिप्पणी नहीं