प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे नारायणगंज
- भाजपा के शासन काल में कानून व्यवस्था ध्वस्त
- ♦ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे नारायणगंज
- ♦ कांग्रेस समर्थकों ने किया स्वागत
मंडला . मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का नारायणगंज में अल्प प्रवास हुआ। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जबलपुर से होते हुए मंडला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान नारायणगंज के हाईवे स्थित रानी अवंती बाई चौक मैली चौराहे में अल्प प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अधिकारी, कर्मचारियों का खुले आम गुंडा राज प्रदेश और मंडला जिला में चल रहा है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ बिछिया पहुंचने की अपील करते हुए न्याय यात्रा को सफल बनाने कहा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी हटाओ और अधिकारियों का गुंडा राज मिटाओ के नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अल्प प्रवास के दौरान भूपेंद्र वरकड़े, युवा अध्यक्ष रितेश सोनी मगन सोनी, राजुल ज्योतिषी, किसान कांग्रेस से गुन्ना सिंगरोरे, बिपिन सोनी, सिद्धार्थ तिवारी, आदि समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
rashtriya news




कोई टिप्पणी नहीं