A description of my image rashtriya news हिरदेनगर चौकी के ग्राम मुर्रमखाप के पास हुआ हादसा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

हिरदेनगर चौकी के ग्राम मुर्रमखाप के पास हुआ हादसा





  • यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 घायल
  • बस में सवार थे 35 यात्री, भोपाल से बिछिया जा रही थी यात्री बस
  • हिरदेनगर चौकी के ग्राम मुर्रमखाप के पास हुआ हादसा

मंडला - मंडला जिले में  एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनिमत रही कि यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, यदि बस खेत के स्थान पर अन्य स्थान में पलटती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हादसे का शिकार भोपाल बिछिया रूट की बस हुई है। जिसमें करीब 35 यात्री सवार थे। वहीं इस यात्री वाहन में कुछ यात्री मंडला जिला मुख्यालय में उतर गए थे। इसमें सवार बाकी यात्रियों को बस बिछिया ले जा रहे थे, इसी दौरान यात्री बस अनियंत्रित हुई और मुरर्मखाप के पास एक खेत में पलट गई। जिसमें सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। जहां हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जांच पुलिस कर रही है।

जानकारी अनुसार बुधवार सुबह करीब सात बजे महाराजपुर थाना के चौकी हिरदेनगर क्षेत्र में एक सड़क हादसा घटित हो गया। भोपाल से मंडला होते बिछिया जा रही न्यू स्टार बस नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम मुरर्मखाप में पलट गई। हादसे में यात्रियों को गंभीर चोटे आई है। बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मंडला उपचार के लिए भेजा गया। जहां कुछ गंभीर घायलों को जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया है।

पलक छपकते ही हो गया हादसा 

महाराजपुर थाना प्रभारी ममता परस्ते ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब केबिन में रखा सामान बस ड्राइवर के पास गिरने वाला था और उस सामान को संभालने का प्रयास करते समय बस अनियंत्रित हो गई और यात्री बस सड़क से नीचे पलट गई। बस में सवार अधिकतर यात्री मंडला में ही उतर गए थे और दुर्घटना के समय बस में स्थानीय यात्री सवार थे, जो हादसे का शिकार हो गए।

तीन घायल जबलपुर रैफर 

बताया गया कि हादसे में घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जिला अस्पताल मंडला में पदस्थ डॉ. प्रवीण उइके ने बताया कि घायलों को सर्जिकल और ऑर्थो वार्ड में भर्ती किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है। जिनका उपचार जिला चिकित्सिालय मंडला में ही चल रहा है

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.