A description of my image rashtriya news भुआबिछिया नगर परिषद अध्यक्ष चित्रा धुर्वे का निधन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भुआबिछिया नगर परिषद अध्यक्ष चित्रा धुर्वे का निधन

 


भुआबिछिया नगर परिषद अध्यक्ष चित्रा धुर्वे का निधन

  • मधुमेह बीमारी से थी पीडि़त
  • चित्रा धुर्वे ने ली भोपाल में इलाज के दौरान अंतिम सांस

मंडला - नगर परिषद भुआ बिछिया की अध्यक्ष चित्रा धुर्वे का 58 वर्ष की आयु में गुरूवार शाम भोपाल में उपचार के दौरान निधन हो गया। ये काफी लम्बे समय से मधुमेह से पीडि़त थी। उनका उपचार भोपाल में चल रहा था। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद ये भोपाल उपचार के लिए गईं थीं। जिनका उपचार के दौरान निधन हो गया। इनके निधन से भुआबिछिया नगर में शोक व्याप्त है।

 बताया गया कि भुआबिछिया नगर परिषद अध्यक्ष चित्रा धुर्वे का राजनीतिक सफर काफी रोचक रहा। 2022 के नगर परिषद चुनाव में चित्रा धुर्वे वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस की टिकट पर पार्षद चुनी गईं और इसके बाद भुआबिछिया नगर परिषद अध्यक्ष बनीं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.