A description of my image rashtriya news कलेक्टर मंडला सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उचित उपचार कराने हेतु रात्रि में पहुँचे जिला चिकित्सालय - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कलेक्टर मंडला सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उचित उपचार कराने हेतु रात्रि में पहुँचे जिला चिकित्सालय

 


कलेक्टर मंडला सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उचित उपचार कराने हेतु रात्रि में पहुँचे जिला चिकित्सालय 


मंडला - जिले के पुरवा रोड में रात्रि में हुई भीषण सड़क दुर्घटना से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। दुर्घटना में गंभीर दो व्यक्तियों को उपचार हेतु जबलपुर रेफर किया गया है और दो घायल व्यक्तियों का जिला चिकित्सालय मंडला में उपचार चल रहा है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही रात्रिकाल में जिला चिकित्सालय पहुंचकर मृतकों के परिजनो और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से मिले। उन्होंने जिला चिकित्सालय में भर्ती घायल व्यक्तियों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए।उन्होंने घायल व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखने व आवश्यकता पड़ने पर जबलपुर रेफर करने को कहा। सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने बताया कि पुरवा सड़क में दो वाहनों के भिड़ंत से भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। इस दुर्घटना से दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। दो व्यक्तियों को उपचार हेतु जबलपुर रेफर किया गया है। जिला चिकित्सालय मंडला में दो व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.