भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रेस्ट हाउस के सामने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के के महू में दिए बयान का विरोध करते हुए फूंका पुतला
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रेस्ट हाउस के सामने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के के महू में दिए बयान का विरोध करते हुए फूंका पुतला
नैनपुर - विगत दिवस कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महू में सनातन धर्म व गंगा मैया सहित महाकुंभ पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने नैनपुर रेस्ट हाउस के सामने मल्लिकार्जुन खड़के का पुतला फूंका। एवम खड़गे व राहुल गांधी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में मां गंगा में स्नान करने से गरीबी दूर नहीं होगी। करोड़ों लोग जो सनातन धर्म के लोगों का अपमान खढके द्वारा किया गया। यह अपमान भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा और सनातनी लोग सहन नहीं करेंगे। इसी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं