जय बजरंग सेना का गठन: अनिल महाजन बने जिला अध्यक्ष, पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
बुरहानपुर जिले में 1 जनवरी 2025 को जय बजरंग सेना का गठन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय और प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पांजरे के मार्गदर्शन में संगठन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए गए और उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित किया गया।
जय बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष के रूप में शाहपुर के अनिल महाजन को नियुक्त किया गया, जिनके नेतृत्व में संगठन की कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा, जिला संरक्षक के पद पर प्रीतम महाजन को नियुक्त किया गया।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल महाजन ने सभी पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और संगठन से जुड़ने पर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गोपाल कालेकर, जिला महामंत्री संतोष पाटिल, जिला सचिव संदीप भल सिंग, और जिला सदस्य सुखदेव डोइजड सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अनिल महाजन का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया और संगठन की सफलता के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं