ताप्ती सेवा समिति ने मरीजों को वितरित किए फल, स्वस्थ जीवन का संदेश
प्रत्येक नागरिक स्वास्थ हो, यही समिति का उद्देश्य
- जिला अस्पताल में मरीजों को वितरीत किए फल
बुरहानपुर। ताप्ती सेवा समिति की ओर से सोमवार को जिला अस्पताल में उपचार कराने आए मरीजों को फल वितरीत किए गए। समिति सदस्यों ने सभी के स्वस्थ होने की कामना की।
ताप्ती सेवा समिति के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल के एनआरसी में माताओं को फल वितरीत किए। ताप्ती सेवा समिति जिलाध्यक्ष सरिता भगत ने कहा- सर्दी का मौसम बेहतर स्वास्थ्य बनाने के लिए सबसे अच्छा माना गया है। ऐसे में हम जितना पौष्टिक आहार लेंगे, उतना स्वास्थ्य स्वस्थ रहेगा। प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे, इस उद्देश्य से हम मरीजों को फल वितरीत करने आए है। इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति अध्यक्ष सरिता भगत, उपाध्यक्ष मंसूर सेवक, सचिव धर्मेंद्र सोनी, अर्चना चितारे, अत्ताउल्लाह खान, विजय राठौड़, अरुण महाराज, संरक्षक राजू खेड़कर सहित अन्य उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं