नैनपुर की बेटी प्राची झारिया का गणतंत्र दिवस परेड शिविर दिल्ली कर्तव्य पथ के लिए हुआ चयन
नैनपुर की बेटी प्राची झारिया का गणतंत्र दिवस परेड शिविर दिल्ली कर्तव्य पथ के लिए हुआ चयन
नैनपुर - नई दिल्ली कर्तव्यपथ में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में शामिल हो कर नैनपुर नगर की बेटी प्राची झारिया देंगी राष्ट्रपति को सलामी। यह बहुत गर्व और ऐतिहासिक बात है लामता महाविद्यालय की छात्रा का नई दिल्ली में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2025 में चयन हुआ है। नैनपुर नगर की बेटी प्राची झारिया शासकीय महाविद्यालय लामता में बी एस सी फोर्थ ईयर की छात्रा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की बहुत होनहार स्वयंसेविका है। राष्ट्रीय सेवा योजना शून्य से शिखर तक जाने के लिए बहुत सारे रास्ते खोलता हैं जिसमें से एक गणतंत्र दिवस परेड शिविर भी है पर मेहनत तो हमे ही करनी होती है। गणतंत्र दिवस परेड शिविर की चयन प्रक्रिया सितंबर माह से ही शुरू हो जाती है जिसमें सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में महाविद्यालय स्तरीय चयन होता हैं जिसमें दौड़,ड्रिल, सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा साक्षात्कार जैसे 4 चरणों से गुजरना पड़ता है जिसमे एक ईकाई से मात्र दो स्वयंसेवकों का चयन होता हैं उसके बाद जिला स्तरीय चयन भी इन्हीं 4 चरणों में अक्टूबर के पहले सप्ताह में तथा दूसरे सप्ताह में विश्वविद्यालय स्तरीय चयन इन्हीं 4 चरणों में होता हैं। जिसमें रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में 6 स्वयंसेवकों का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2024 के लिए हुआ था जिसमें 3 स्वयंसेवक तथा 3 स्वयंसेविका थी। शिविर का आयोजन बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी पटना बिहार में हुआ था, मध्यप्रदेश से 40 स्वयंसेवकों का चयन हुआ था। जहां सेन्ट्रल जॉन के 6 राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, झारखंड, बिहार के कुल 200 स्वयंसेवकों का चयन हुआ था। पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2024,10 नवम्बर से 19 नवंबर तक पटना में आयोजित किया गया जहां के जवानों द्वारा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया।
इनकी भी चयन प्रक्रिया 4 चरणों में हुई। जिसका परिणाम 13 दिसंबर को आया जहां मध्यप्रदेश से 8 स्वयंसेवको का चयन हुआ जिसमे 4 स्वयंसेवक तथा 4 स्वयंसेविका है तथा मध्यप्रदेश से सर्वाधिक स्वयंसेवकों का चयन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से हुआ जिसमे 2 स्वयंसेवक सचिन पटेल तथा निरंजन बिसेन 1 स्वयंसेविका प्राची झारिया हैं। सेन्ट्रल जॉन से 40 स्वयंसेवक गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होंगे। नई दिल्ली की जबरदस्त ठंड जहां तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस में चयनित स्वयंसेवक 1 महीने तक करेंगे परेड तथा 26 जनवरी को महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सलामी देने का अवसर इन्हें मिलेगा। विगत 4 वर्षों में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लामता के द्वारा मेरे मार्गदर्शन में दो स्वयंसेवक राष्ट्रीय एकता शिविर दो स्वयंसेवक राज्य स्तरीय शिविर और प्राची झरिया गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल हो रही है प्राची झारिया लामता कॉलेज की पहली स्वयंसेविका है जो गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होगी। प्राची लामता महाविद्यालय का गौरव हैं। जिससे महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं को काफी प्रेरणा मिलेगी और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से स्वयंसेवक नई ऊंचाई तक पहुंच पाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं